loader image

Reply To: श्री राम को रघुवीर क्यों कहा जाता है..?

#11087
Vasudev
Guest

सूर्यवंशी राजा दीर्घबाहु के पुत्र थे राजा रघु… जिनके नाम पर ही श्रीराम को रघुवंशी, रघुवर, रघुवीर, रघुनाथ कहा जाता है। राजा बनने से पहले ही रघु ने देवराज इंद्र को युद्ध में पराजित कर दिया था! फिर कुलगुरु वशिष्ठ के कहने पर उन्होंने विश्वजीत यज्ञ किया… और अपनी पूरी संपत्ति दान कर दी। उसी समय ऋषि विश्वामित्र के शिष्य कौत्स गुरु-दक्षिणा लेने आए। धन नहीं था… लेकिन रघु का संकल्प था— ‘मेरे द्वार से कोई भी खाली हाथ नहीं जाता।’ इस वचन को निभाने के लिए रघु ने कुबेर से युद्ध किया… सोना जीता… और पूरी गुरु दक्षिणा दे दी। इसलिए इतिहास कहता है, राजा बहुत थे, पर रघु जैसा धर्मपालक सिर्फ एक था!

Share
Share