loader image

Shri Ram Stuti

blog
Shri Ram Stuti

श्री राम स्तुति: श्री राम चंद्र कृपालु भजमन | Ram Stuti Lyrics In Hindi

श्री राम स्तुति (Ram Stuti) (श्री राम चंद्र कृपालु भजमन) १६वीं शताब्दी में गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित भजन है। यह हरिगीतिका छंद में लिखा गया भजन भक्तिरस से पूर्णतः और साहित्यिक तौर पर भी अतुलनीय है। मनुष्य के मन को वश करनेवाली ये श्री राम स्तुति (Ram Stuti) संस्कृतमय अवधी भाषा लिखी में गई है। इस (Ram Stuti)में  भगवान श्रीराम के अदभुत गुण एवं शौर्य का वर्णन किया गया है। यह स्तुति भगवान श्री राम के प्रति गोस्वामी तुलसीदास की भक्ति, प्रेम और समर्पण को भी दर्शाता है।

यहां एक क्लिक में पढ़ें ~ रघुवंशम् महाकाव्य प्रथमः सर्गः

अथ श्री राम स्तुति

श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।
नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।

अर्थ:
हे मन कृपालु श्रीरामचन्द्रजी का भजन कर। वे संसार के जन्म-मरण रूपी दारुण भय को दूर करने वाले हैं।
उनके नेत्र नव-विकसित कमल के समान हैं। मुख-हाथ और चरण भी लालकमल के सदृश हैं ॥१॥

कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।
पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।

अर्थ:
उनके सौन्दर्य की छ्टा अगणित कामदेवों से बढ़कर है। उनके शरीर का नवीन नील-सजल मेघ के जैसा सुन्दर वर्ण है।
पीताम्बर मेघरूप शरीर मानो बिजली के समान चमक रहा है। ऐसे पावनरूप जानकीपति श्रीरामजी को मैं नमस्कार करता हूँ ॥२॥

भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्।
रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।

अर्थ:
हे मन दीनों के बन्धु, सूर्य के समान तेजस्वी, दानव और दैत्यों के वंश का समूल नाश करने वाले,
आनन्दकन्द कोशल-देशरूपी आकाश में निर्मल चन्द्रमा के समान दशरथनन्दन श्रीराम का भजन कर ॥३॥

सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।
आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।

यहां एक क्लिक में पढ़िए ~ रामायण मनका 108

अर्थ:
जिनके मस्तक पर रत्नजड़ित मुकुट, कानों में कुण्डल भाल पर तिलक, और प्रत्येक अंग मे सुन्दर आभूषण सुशोभित हो रहे हैं।
जिनकी भुजाएँ घुटनों तक लम्बी हैं। जो धनुष-बाण लिये हुए हैं, जिन्होनें संग्राम में खर-दूषण को जीत लिया है ॥४॥

इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।
मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।

अर्थ:
जो शिव, शेष और मुनियों के मन को प्रसन्न करने वाले और काम, क्रोध, लोभादि शत्रुओं का नाश करने वाले हैं,
तुलसीदास प्रार्थना करते हैं कि वे श्रीरघुनाथजी मेरे हृदय कमल में सदा निवास करें ॥५॥

॥ छंद ॥

मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों।
करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।

अर्थ:
जिसमें तुम्हारा मन अनुरक्त हो गया है, वही स्वभाव से सुन्दर साँवला वर (श्रीरामन्द्रजी) तुमको मिलेगा।
वह जो दया का खजाना और सुजान (सर्वज्ञ) है, तुम्हारे शील और स्नेह को जानता है ॥६॥

एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली।
तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।

अर्थ:
इस प्रकार श्रीगौरीजी का आशीर्वाद सुनकर जानकीजी समेत सभी सखियाँ हृदय मे हर्षित हुईं।
तुलसीदासजी कहते हैं, भवानीजी को बार-बार पूजकर सीताजी प्रसन्न मन से राजमहल को लौट चलीं ॥७॥

॥ सोरठा ॥

जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।
मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।

वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस में क्या अंतर है?

अर्थ:
गौरीजी को अनुकूल जानकर सीताजी के हृदय में जो हर्ष हुआ वह कहा नही जा सकता।
सुन्दर मंगलों के मूल उनके बाँये अंग फड़कने लगे ॥८॥

इति श्री गोस्वामी तुलसीदास रचित श्री राम स्तुति संपूर्णम् ॥

Shree Ram Stuti in English

Shri Ramachandra Kripalu Bhajman, Harana Bhavabhaya Daarunam।
Navakanja Lochan Kanj Mukhkar, Kanj Pad Kanjarunam ॥1॥

Kandarp Aganit Amit Chhavi Nav Neel Neeraj Sundaram।
Pat peet Maanahum Tadit Ruchi Shuchi, Noumi Janak Sutavaram ॥2॥

Bhaju Deebandhu Dinesh Danav, Daityavansh Nikandanam ।
Raghunand Aanand Kand Kaushalchand Dasharath Nandanam ॥3॥

Sir Mukut Kundal Tilak Chaaru, Udaaru Ang Vibhushanam ।
Aajaanu Bhuj Shar Chaap dhar, Sangraam jit khar Dhushanam ॥4॥

Iti Vadti Tulsidas Shankar, Shesh Muni Man ranjanam ।
Mam Hriday kanj Nivaas Kuru, Kaamaadi Khal-dal Ganjanam ॥ 5॥

Read here in one click ~ Raghuvansham Epic First Canto

॥ Chhand ॥
Manu Jaahin Raacheu Milihi so baru, Sahaj Sundar Sanvaro ।
Karuna Nidhaan Sujaan Sheel, Sneh Jaanat Ravro ॥6॥

Ehi Bhaanti Gauri Asees Suni Siya, Sahita Hiyan Harashi Ali ।
Tulsi Bhavaanihi Pooji Puni Puni, Mudit Man Mandir Chalee ॥7॥

॥ Sortha ॥
Jaani Gauri Anukool, Siya Hiya Harshu Na Jaye Kaheen ।
Manjul Mangal Mool, Vam Ang Pharkan Lage ॥

Iti shri Goswami Tulsidas Rachit Ram Stuti Sampoornam ॥

 

यह भी पढ़े

श्री योगवाशिष्ठ महारामायण हिंदी में

श्री रामचरितमानस हिंदी में

श्री राम रक्षा स्तोत्रम् हिंदी में

राघवयादवीयम् हिंदी में

नित्य कर्म पूजा प्रकाश हिंदी में

Share
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Share